MAYAWATI EXPELS AKASH : Mayawati takes major action! Akash Anand expelled from BSP
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर बड़ा एक्शन लिया है। 3 सितंबर को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाए जाने के बाद अब मायावती ने आकाश आनंद को BSP की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी से भी बाहर कर दिया है।
मायावती ने यह फैसला आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के ऐलान के बाद लिया है। मायावती ने कहा कि अगर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति छोड़ने का फैसला पहले ले लिया होता, तो आकाश आनंद, बसपा और बहुजन आंदोलन को इतनी मुश्किल परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।
CG DRIVING LICENCE : DL बनवाने वालों के लिए नया नियम! पहले देखो वीडियो
मायावती ने आकाश आनंद के रुख पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आकाश पहले उनके एक्स पोस्ट को लगातार रिपोस्ट करते थे, लेकिन अशोक सिद्धार्थ से जुड़ी उनकी पोस्ट को उन्होंने रिपोस्ट नहीं किया।
मायावती के मुताबिक, इससे यह संकेत मिलता है कि आकाश आनंद पार्टी से ज्यादा पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति “डबल माइंड” होकर काम करेगा, वह बसपा का भला कैसे कर सकता है।
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ की राजनीतिक मंशा और निजी महत्वाकांक्षाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वास्तव में आकाश आनंद के भविष्य और बहुजन आंदोलन की चिंता होती, तो उन्हें काफी पहले राजनीति से अलग हो जाना चाहिए था।
2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संदेश
आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने के बाद मायावती ने कार्यकर्ताओं से विरोधियों के राजनीतिक हथकंडों का मजबूती से मुकाबला करने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।
