BILASPUR VOILENCE: भूपेश का तंज,गृह जिला नहीं संभल रहा तो गृह मंत्रालय कैसे संभलेगा? 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR VOILENCE: Bhupesh’s jibe—if you cannot manage your home district, how will you handle the Home Ministry?

 

 

 

BILASPUR VOILENCE : बिलासपुर में हुई हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार और गृह मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर गृह मंत्री अपना गृह जिला ही नहीं संभाल पा रहे हैं, तो साफ है कि गृह मंत्रालय भी नहीं संभल रहा।

बघेल ने सरकार पर सिर्फ वसूली में लगे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिलासपुर में हालात लाचार और खराब हैं। सरकार कार्रवाई करने के बजाय केवल आरोप लगाने में लगी है। उनका कहना था कि यदि कोई आरएसएस से जुड़ा हुआ है तो सरकार उस पर कार्रवाई नहीं कर पा रही और केवल आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।

मंत्रियों के साथ हुई 121 चर्चाओं को लेकर भी बघेल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कार्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे और अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।

बघेल ने दावा किया कि सरकार के पास पैसा नहीं है, ऐसे में विकास कार्य कैसे होंगे। उन्होंने सरकार पर खाली बैठे रहने का आरोप लगाया।राहुल गांधी के दो विचारधाराओं वाले बयान पर बघेल ने कहा कि सवाल यह है कि देश संविधान के अनुसार चलेगा या धार्मिक ग्रंथों के अनुसार। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों से सीख मिलती है, लेकिन देश संविधान के मुताबिक ही चलेगा। बघेल ने आरएसएस पर संविधान की प्रतियां जलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण की घटना भी सामने आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related