CHITRAKOOT FLOOD: बाढ़ बनी आफत, रेस्क्यू कार्य जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHITRAKOOT FLOOD: Floods wreak havoc; rescue operations underway!

 

 

 

CHITRAKOOT FLOOD: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के चलते तीर्थनगरी चित्रकूट में बाढ़ की स्तिथि बनी हुई है.

चित्रकूट में गोरगी बांध टूटने से मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर चल रही है.नदी का जल स्तर बढ़ने से घाट, बाजार मंदिर और सड़कें पूरी तरह डूब गई. बचाव दलों द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. बाढ़ का असर सीधे जनजीवर पर पड़ रहा है

दुकानों और घरों में पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई लोग फंसे हुए हैं.

इसी बीच दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने इस आपदा को लेकर बैठक में सतना कलेक्टर को निर्देश दिए की सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एवं चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु एवं रहवासियों के भोजन वस्त्र एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जिलों में बारिश का कम असर है वहां से बचाव के उपकरण बाढ़ प्रभावित जिलों में उपयोग में लाए जाएं. बैठक में बताया गया कि एनडीईआरएफ की टीम मुस्तैदी से बचाव कार्य करें.

इस बीच सतना कलेक्टर ने अवगत कराया कि छह गांव में रेस्क्यू किया गया है. आज रात बारिश नहीं हुई तो स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है. सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि नया गांव डैम डैमेज हुआ है, इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related