DEVAR-BHABHI LOVE STORY: Brother-in-law takes his own life over love for sister-in-law; police investigating!
DEVAR-BHABHI LOVE STORY: उत्तर प्रदेश के मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में एक 18 साल के लड़के ने विधवा भाभी के प्यार के चक्कर में अपनी जान दे दी।
दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार और महिला के मायके वालों को हुई तो इसका विरोध शुरू हो गया।
गौरव ने मौत से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने अपनी भाभी, उसके चाचा और एक पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
पुलिस के मुताबिक, गौरव के चचेरे भाई की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गौरव और उसकी विधवा भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। जब इस रिश्ते की जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।
आरोप है कि महिला के चाचा और एक पड़ोसी ने गौरव को बुलाकर भाभी से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद से गौरव काफी परेशान रहने लगा था।
परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले गौरव अपने कमरे में गया और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए अपनी भाभी, उसके चाचा और पड़ोसी को जिम्मेदार बताया।
उसने आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो बनाने के बाद गौरव ने फांसी लगा ली। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है।
