BLUE WATER RAIPUR : ब्लू वॉटर अब NO ENTRY! 9 मौतों के बाद प्रशासन सख्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BLUE WATER RAIPUR : Blue Water is now a NO ENTRY! Administration tightens restrictions after 9 deaths

रायपुर. रायपुर के चर्चित ब्लू वॉटर खदान में लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि खदान क्षेत्र को प्रतिबंधित किया जाएगा और चारों तरफ फेंसिंग कराई जाएगी।

हालिया हादसे में आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश के लिए SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है। खदान की गहराई करीब 400 फीट बताई जा रही है, जबकि गोताखोर करीब 60 फीट तक ही पहुंच पा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतने हादसों के बाद अब तक यहां सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे? 2017 से अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। आदिल का शव मिलने पर यह आंकड़ा 10 हो जाएगा। प्रशासन के मुताबिक खदान को प्रतिबंधित करने के साथ मजबूत फेंसिंग और सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, ताकि लोग खतरनाक हिस्से तक पहुंच ही न सकें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related