CHHATTISGARH : 45 करोड़ का सपना, 1.13 करोड़ की ठगी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Dream of Rs 45 crore, fraud of Rs 1.13 crore!

रायपुर. रायपुर में 45 करोड़ रुपए का निवेश दिलाने का झांसा देकर सालिक ग्रुप के डायरेक्टर से 1.13 करोड़ रुपए ठगने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सूत्रों के मुताबिक, मास्टरमाइंड समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आरोपियों के पास से करोड़ों रुपए कैश मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस देर शाम पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

आरोपियों ने विदेशी निवेश, केमिकल और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के नाम पर रकम ली। इतना ही नहीं, काले नोटों को केमिकल से असली बनाने का फर्जी डेमो दिखाकर भी भरोसा जीता गया।

BLUE WATER RAIPUR : ब्लू वॉटर अब NO ENTRY! 9 मौतों के बाद प्रशासन सख्त

पुलिस की जांच मोबाइल, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन तक पहुंची, जिसके बाद नागपुर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरोह लंबे समय से अलग-अलग तरीकों से ठगी कर रहा था।

अब करोड़ों के कैश का दावा सामने आने से इस केस में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related