CG WEATHER: प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Weather: Heavy rain alert for the state for the next 4 days!

 

 

CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है।

कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले में कुछ जगह भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 8% कम हुई है।

रायपुर शहर में आज  पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और सक्ती में मौसम खराब रहने की संभावना है। रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर!

CHHATTISGARH : New roster in High Court from today! बिलासपुर।...