LEH-LADAKH EARTHQUAKE: The ground in Leh-Ladakh shook early in the morning!
LEH-LADAKH EARTHQUAKE: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.53 मापी गई।
लेह में आज सुबह 06:05 बजे भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच लोग घर छोड़ बाहर निकले।
हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
