NEET STUDENT SUICIDE : CJP प्रोटेस्ट खत्म होते ही NEET को लेकर एक और सुसाइड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET STUDENT SUICIDE : As soon as the CJP protest ends, another suicide took place regarding NEET.

रायपुर। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय अंकिता सांगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मामला कर्जत तालुका के जलालपुर का है।

परिजनों के मुताबिक, अंकिता को री-NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे। उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं आने से वह मानसिक तनाव में थी। रविवार शाम वह अपने पढ़ाई वाले कमरे में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिवार ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फांसी पर लटकी मिली।

CHHATTISGARH : सावधान! IAS सुबोध सिंह के नाम पर फेक Facebook ID

परिजनों का कहना है कि NEET में कम अंक आने से दुखी होकर अंकिता ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NCP (शरद पवार गुट) के नेता नीलेश लंके ने अंकिता के परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने NEET पेपर लीक से जुड़े लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि पेपर लीक से पहले हुए NEET पेपर में अंकिता के अच्छे अंक आए थे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related