PAPER LEAK CONTROVERSY : Major purge at NTA! 47 people removed…
नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ देशभर में चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार NTA में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी से जुड़े 47 लोगों को हटाया गया है, जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
सरकार अगले एक महीने में NTA का आमूलचूल पुनर्गठन करने की योजना पर काम कर रही है। परीक्षा संचालन से लेकर एजेंसी की आउटसोर्सिंग व्यवस्था तक में बड़े बदलाव किए जाएंगे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘कवच’ प्रणाली का SIL-4 ट्रायल सफल
लीक-प्रूफ होगी परीक्षा व्यवस्था?
सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे पेपर लीक और दूसरी अनियमितताओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। NTA NEET, JEE और CUET समेत करीब 15 से 20 बड़ी राष्ट्रीय परीक्षाएं आयोजित करती है।
पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर उठे सवालों के बाद सरकार का यह कदम परीक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
CG BREAKING : सूरजपुर में पुलिस पर पथराव, DSP समेत 24 से ज्यादा घायल
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया है। कानून के मसौदे पर कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है और इसे जल्द संसद में पेश किए जाने की संभावना है।
