SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears!

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में गए सरगुजा के 48 वर्षीय पूरन राम पोर्ते 26 जून को महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने भी जलगांव पहुंचकर कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। महाराष्ट्र की भुसावल रेलवे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG DHABA VIRAL VIDEO : टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन!

लापता श्रद्धालु की पत्नी का कहना है कि पति की तलाश में अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। पैसे खत्म होने पर उन्होंने 65 हजार रुपये में अपनी जमीन गिरवी रख दी। अब परिवार ने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पति को खोजने की गुहार लगाई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related