CG Crime News: Monstrous father sexually assaults innocent daughter!
CG CRIME NEWS : दुर्ग जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
ASI देवर ने पहली बार मामला रफा-दफा करवाकर भाई को बचा लिया लेकिन दूसरी बार वारदात होने पर मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
आरोपी पिता ने पहली बार इस घिनौनी करतूत को मार्च महीने में अंजाम दिया था. जब इस बात की जानकारी परिवार को लगी, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय आरोपी के सगे भाई, जो कि एक एएसआई है, ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मामले को दबा दिया.
जुलाई महीने में दोबारा उस मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस बार मासूम की मां ने चुप्पी तोड़ने का फैसला किया और लोक-लाज व दबाव को दरकिनार करते हुए खुद सीधे स्मृति नगर थाने पहुंची.
मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज की.
शिकायत दर्ज होते ही स्मृति नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.
