CHHATTISGARH : Announcement of recruitment of 700 professors!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। नवा रायपुर में हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 700 सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर सीधे भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।
उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं करने और जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
RAM MANDIR CHADHAVA CHORI : आरोपी के योग केंद्र से मिला ‘रामराज्य कोष’ वाला बक्सा
बैठक में यह भी तय किया गया कि 31 जुलाई तक सभी सरकारी स्नातक कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। वहीं, 2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को पुराने नियमों के तहत पदोन्नति का लाभ मिलेगा और वरिष्ठ व प्रवर वेतनमान की सूची भी जल्द जारी होगी।
अतिथि प्राध्यापकों की सेवा शर्तों में सुधार के संकेत भी मिले हैं। साथ ही सहायक ग्रेड-3 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती राज्य कर्मचारी चयन आयोग के जरिए कराए जाने का फैसला लिया गया है।
चाय पर चर्चा : कौन है सत्य सिंह? आखिर क्यों पूरे प्रदेश में हो रही है चर्चा?
ग्रामीण और आदिवासी इलाकों के विद्यार्थियों के लिए ‘90 घंटे, 90 दिन’ अंग्रेजी संप्रेषण कार्यक्रम शुरू होगा, जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी लागू किया जाएगा। विभाग ने वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधारों पर भी विशेष जोर दिया है।
