RAM MANDIR CHADHAVA CHORI : आरोपी के योग केंद्र से मिला ‘रामराज्य कोष’ वाला बक्सा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAM MANDIR CHADHAVA CHORI : Box containing ‘Ramrajya Kosh’ recovered from accused’s yoga centre

रायपुर। राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच हर दिन नए खुलासे कर रही है। अब आरोपी अविनाश शुक्ल के कौशलपुरी स्थित योग केंद्र से ‘रामराज्य कोष’ लिखा एक बक्सा बरामद हुआ है, जिसने जांच को नया मोड़ दे दिया है।

बक्से पर भगवान राम की तस्वीर, एक वेबसाइट और पेटीएम का QR कोड भी लगा मिला है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस बक्से का इस्तेमाल किस मकसद से किया जा रहा था और इसमें जमा राशि कहां जाती थी।

चाय पर चर्चा : कौन है सत्य सिंह? आखिर क्यों पूरे प्रदेश में हो रही है चर्चा?

जांच के दौरान अविनाश के पास से 20.39 लाख रुपये नकद और 1121 अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए गए हैं। दूसरी ओर, वाराणसी के भास्कर सिंह ने दावा किया है कि ‘रामराज्य कोष’ संस्था उनकी है और यह बक्सा भी उन्होंने ही वहां रखा था। उनका कहना है कि इससे जुड़ा बैंक खाता अभी सक्रिय है, लेकिन QR कोड पुराना और निष्क्रिय हो चुका है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का कार्यकाल 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब 80 लाख रुपये नकद, सोना, चांदी और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं।

इस बीच ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पूरे प्रकरण को साजिश बताते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष को बचाने का आरोप लगाया है। ऐसे में अब सबकी नजर SIT की अगली कार्रवाई और नए खुलासों पर टिकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KRITI SANON CONTROVERSY: रक्षाबंधन एड पर विवाद, भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप!

    KRITI SANON CONTROVERSY: रक्षाबंधन एड पर विवाद, भारतीय संस्कृति...

CHHATTISGARH : एक ही फंदे पर दो शव!

CHHATTISGARH : Two bodies on the same noose! रायपुर। सरगुजा-सूरजपुर...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : टापू पर 15 घंटे तक फंसे 3 दोस्त …

CHHATTISGARH RAIN ALERT : 3 friends stranded on island...

RAM RAHIM FURLOUGH : राम रहीम फिर जेल से बाहर!

RAM RAHIM FURLOUGH : Ram Rahim out of jail...