IGKV 3RD PAPER LEAK: परीक्षा से 6 घंटे पहले बाहर आया जेनेटिक्स का पर्चा,छात्रों ने किया दावा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IGKV 3rd Paper Leak: Genetics paper surfaced 6 hours before the exam, students claim!

 

 

IGKV 3RD PAPER LEAK:  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में BSc फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स का पेपर लीक होने का दावा किया गया है।

परीक्षा 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन छात्रों के अनुसार सुबह करीब 4 बजे ही पेपर वायरल हो गया।

लगातार तीसरी बार पेपर लीक की बात सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

छात्रों का दावा है कि सुबह वायरल हुए पेपर के सवाल ही परीक्षा में पूछे गए। छात्रों ने मामले की जांच कराने और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि वायरल पेपर और परीक्षा में पूछे गए सवालों के मिलान की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव कपिलदेव दीपक के मुताबिक सूचना मिलने के बाद डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन को थाने भेजा गया। वहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

फिलहाल छात्र जांच के नतीजे और विश्वविद्यालय की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अब पुलिस और विश्वविद्यालय की जांच में यह सामने आएगा कि पेपर लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन लोग हैं।

छात्रों की मांग है कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाए और परीक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related