NO UPI DAY: Today is ‘No UPI Day’; traders are registering their protest!
NO UPI DAY: मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों इंदौर और भोपाल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्य प्रदेश के आह्वान पर आज ‘नो UPI डे’ मनाया जा रहा है.
इसका मकसद 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लगने वाले MDR चार्ज का विरोध करना है. व्यापारियों का कहना है कि पेमेंट करना है तो कैश देना होगा.
इसके साथ ही स्कैनर और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढंककर रखा जाएगा. भोपाल में इसी तरह विरोध जताने की पहल की जाएगी.
केंद्र सरकार ने 2000 रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर MDR शुल्क 0.4 फीसदी लगाने का निर्णय लिया है. व्यापारियों को इस चार्ज को देना होगा. ग्राहकों पर बोझ नहीं पड़ेगा. इसे लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है. व्यापारी संघ का कहना है कि इससे ग्राहकों और व्यापारी दोनों प्रभावित होंगे.
