RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा में कांग्रेस क्लीन बोल्ड!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJYA SABHA ELECTION : Congress clean bowled in Rajya Sabha!

रायपुर। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। इंडिया गठबंधन के दावों के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा चुनाव हार गए, जबकि झामुमो के बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने जीत दर्ज कर ली।

TELEGRAM BAN CASE: टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार! 

राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी 81 विधायकों ने मतदान किया। नतीजे आए तो सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की हार और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी की जीत को लेकर होने लगी।

मतगणना में झामुमो के बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, जबकि परिमल नथवाणी को 28 वोट हासिल हुए। कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को केवल 19 वोट मिले। वहीं भाजपा के 2 और झामुमो गठबंधन का 1 वोट रद्द हो गया, जिसने पूरे चुनावी गणित को बदल दिया।

RAM MANDIR DONATION SCAM : SIT ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब तक 50 से अधिक लोगों से की पूछताछ! 

कांग्रेस और झामुमो लगातार गठबंधन में एकजुटता का दावा कर रहे थे, लेकिन नतीजों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में अब क्रॉस वोटिंग और अंदरूनी नाराजगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

परिमल नथवाणी कोई नया नाम नहीं हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े नथवाणी इससे पहले भी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2008 और 2014 के बाद अब तीसरी बार उन्होंने राज्यसभा का टिकट कटवाने के बजाय जीतकर संसद का रास्ता बनाया है।

इस नतीजे के बाद झारखंड की राजनीति में नए समीकरण बनने की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। खासकर तब, जब हाल के दिनों में महागठबंधन और झामुमो के बीच मतभेदों की खबरें सामने आती रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related