CG Sai Cabinet Breaking: Sai Cabinet meeting on June 23.
CG SAI CABINET BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी।
यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में होगी।
कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लाए जाने विधेयकों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा खाद-बीज की उपलब्धता आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खास नजरें टिकी हैं।

