CG Naxal Dump: Security personnel recovered a 5 kg pressure cooker IED during a search operation.
CG NAXAL DUMP: कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5 किलो का आईईडी बरामद किया है।
यह आईईडी एक प्रेशर कुकर में रखकर प्लांट किया गया था जिसे BDS टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में आज जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें 5 किलो का प्रेशर कुकर IED मिला।

