Dehradun-Vikasnagar Violence: Violence erupts after the murder of a Hindu youth; several houses torched!
DEHRADUN-VIKASHNAGAR VIOLENCE: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
हालात यह बने कि प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और सुरक्षा को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
पूरा विवाद सरकारी ट्यूबवेल से खेत में पानी डालने को लेकर हुआ।
इस मामले को लेकर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं इस घटना के बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है।
विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था।
मृतक के परिजनों की मानें तो पूरा मामला पैसों के लेन देन का था लेकिन जब मृतक ने पैसे दिए तो वहां लोगों को भड़काया गया और मारपीट की गई।
आरोप है कि खेत में सिंचाई करने गए विनोद नाम के व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विनोद को बचाने पहुंचे परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
हत्या की खबर फैलते ही बैरागीवाला गांव में भारी तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया।
इस बीच आरोपी पक्ष के घर में आगजनी की घटना भी सामने आई, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन प्रदर्शन जारी है।
