CG Liquor News: Excise Department sends notice to Raipur Bottling Company Private Limited!
CG LIQUOR NEWS: आबकारी विभाग ने देशी शराब दुकानों में सवाशेर मसाला, और सवाशेर प्लेन शराब ब्रांड की बोतलों में लीकेज पाए जाने पर रायपुर बॉटलिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बताया गया कि बीजापुर आबकारी अधिकारी ने बीजापुर में सवाशेर मसाला के 19 पेटी पाव में से 16 नग बोतलों में लीकेज पाया गया। इसी तरह सवाशेर प्लेन की 160 पेटी पाव में से 154 नग बोतलों में लीकेज मिला।
आबकारी विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इन समस्याओं के कारण प्रतिदिन ग्राहकों से विवाद और आर्थिक क्षति की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
नोटिस में कहा गया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक बोतल पूर्ण रूप से स्वच्छ कर प्रभावी ढंग से ढक्कन या कॉर्क से बंद होनी चाहिए। साथ ही देशी मदिरा की बोतलों को निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पैक किया जाना
विभाग ने कंपनी को कारण बताओ सूचना-पत्र प्राप्त होने के सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
