BHILAI CRIME: Crane accident at the plant; worker dies after iron plate falls!
BHILAI CRIME: भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल प्लांट में क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान धमधा निवासी राजेश निर्लमलकर (40) के रूप में हुई है जो धमधा से भिलाई आकर प्लांट में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, राजेश प्लांट में क्रेन ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान क्रेन से लोहे की प्लेट उठाकर ले जाई जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से प्लेट क्रेन से फिसलकर नीचे गिर गई। प्लेट सीधे राजेश के ऊपर जा गिरी। हादसे में राजेश को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सिसकोल प्लांट में इस तरह का हादसा पहले भी हो चुका है। करीब 7 महीने पहले क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से एक मजदूर की मौत हुई थी।
मजदूरों का कहना है कि सिर्फ हादसे के बाद जांच करना काफी नहीं है। काम के दौरान मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे काम के दौरान क्रेन, प्लेट और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच जरूरी है।
हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि लोहे की प्लेट क्रेन से किस वजह से गिरी और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।
