KBC NEWS: Yogesh Sahu from Bhatapara wins ₹50 lakh!
KBC NEWS: छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले 23 वर्षीय योगेश साहू ने KBC की हॉट सीट पर अपनी शानदार समझ और सामान्य ज्ञान का परिचय देते हुए 50 लाख रुपये की रकम जीत ली।
छोटे शहर से निकलकर IIT बॉम्बे तक पहुंचने वाले योगेश ने पढ़ाई और करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद अपने लिए अलग रास्ता चुना। IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाला करीब 18 लाख रुपये का पैकेज ठुकरा दिया, क्योंकि उनका लक्ष्य UPSC की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनना है।
50 लाख रुपये जीतने के बाद योगेश के सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया। हालांकि इस पड़ाव पर उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर गेम क्विट कर दिया।
योगेश ने kBC में बताया कि उनके पिता ड्राइवर हैं और परिवार की आय सीमित है। उनके कई दोस्त नौकरी करके कमाई शुरू कर चुके हैं, जबकि वे UPSC की तैयारी के कारण फिलहाल अपने परिवार की आर्थिक मदद नहीं कर पा रहे हैं।
KBC की जीत से उन्हें न सिर्फ आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि UPSC की तैयारी के दौरान परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कुछ कम हो सकता है।
