Amit Shah on demographic change: Amit Shah holds a meeting regarding demographic shifts!
AMIT SHAH ON DEMOGRAPHIC CHANGE: घुसपैठ के कारण सीमावर्ती जिलों समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसांख्यिकी बदलाव की समस्या से निपटने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एक बैठक की।
उन्होंने आयोग को सीमावर्ती जिलों में जनसंख्या में बदलाव का अध्ययन करने, आकलन के लिए सीमावर्ती इलाकों, मेट्रो शहरों और औद्योगिक कस्बों का दौरा करने का निर्देश दिए।
गृह मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समिति के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही घुसपैठ और उसके कारण आ रहे जनसांख्यिकी बदलावों को लेकर ये कदम उठाया है. पिछले महीने 26 मई को सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश जस्टिस प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता में औपचारिक रूप से समिति का गठन किया गया था.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को समिति बनाने की घोषणा थी। भारत भर में समिति का जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का आकलन करने का मकसद अवैध आप्रवासन और अन्य अप्राकृतिक कारणों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान सुझाना है।
इस समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर हैं. इसके सदस्यों में जनगणना आयुक्त रिटायर्ड IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और डॉ. शमिका रवि शामिल हैं।
अमित शाह ने अधिकारियों को अवैध माइग्रेशन और अन्य अप्राकृतिक कारणों से होने वाले विस्थापन का आकलन करने का निर्देश दिया।

