CG Bulldozer Action: Administration’s bulldozer rolls over illegal encroachment!
CG BULLDOZER ACTION: अंबिकापुर शहर के तकिया पावर हाउस क्षेत्र में वन भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है ।
इस दौरान बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए कुल 17 मकानों को हटाया जा रहा है। सुबह करीब 7 बजे वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
संबंधित लोगों को वन विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था।
निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि वन भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

