CG Naxal News: Weapons and explosives seized from Naxal hideout!
CG NAXAL NEWS: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है.
गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मौके से 12 क्लेमोर, 1 बारह बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल और 1 एयर गन मिली. इसके अलावा 1 बोतल IED विस्फोटक, 1 जिंदा क्लेमोर विस्फोटक, 1 वायरलेस माइक सेट और हथियार का 1 लोअर हैंडगार्ड भी बरामद किया गया.
पुलिस ने मौके से 100 सुतली बम, नक्सली वर्दी के हरे कपड़े की 5 जोड़ियां और अन्य नक्सली साहित्य भी जब्त किया है. अभियान के दौरान पुलिस ने 2 विस्फोटकों सहित विविध नक्सली साहित्य को मौके पर ही नष्ट कर दिया.
पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.
