PATLIPUTRA RAILWAY STATION: Stone-pelting and vandalism at the station during the constable recruitment exam; police arrested 6 individuals.
PATLIPUTRA RAILWAY STATION: बिहार में आज सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। इस पूरे मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
छात्रों ने कई ट्रेनों को रोका, स्टेशन पर दुकानों, एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की।
इसके चलते कांच के टुकड़े स्टेशन पर बिखर गए। IG जितेन्द्र राणा को हालात काबू करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी।
इस गंभीर मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बिल्कुल विपरीत बयान सामने आए हैं। जहाँ एक तरफ सरकार इस घटना के पीछे किसी सोची-समझी साजिश और उपद्रवियों का हाथ होने की बात कह रही है।
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने इसे सीधे तौर पर बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के सब्र का बांध टूटना बताया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन पर मचे कोहराम को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पूरी तरह से छात्रों का बचाव करते हुए उपद्रवियों को आड़े हाथों लिया है।
मंत्री श्रवण कुमार ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिहार सरकार इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर चिन्हित होने वाले सभी दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली है। पप्पू यादव ने बेहद आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि आज बिहार के गरीब, पिछड़े, दलित और सवर्ण समाज के जो बच्चे कोटा या बड़े शहरों में कोचिंग की फीस नहीं भर सकते, वे खुद से सेल्फ स्टडी कर सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं।
लेकिन कभी अग्निवीर योजना के नाम पर तो कभी पेपर लीक और क्वेश्चन आउट के कारण उनके सारे सपने कतरन बनकर बिखर जाते हैं, जिससे तंग आकर छात्रों का यह गुस्सा सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर फूट रहा है।

