BUNGEE JUMPING: हादसा या हत्या? बिना रस्सी बांधे 115 फीट की ऊंचाई से गिरी युवती! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BUNGEE JUMPING: Accident or murder? Young woman falls from a height of 115 feet without a tether!

BUNGEE JUMPING:   ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ में 24 साल की एक युवती बिना बंजी कॉर्ड बंधे ही 35 मीटर की ऊंचाई से नीचे कूद गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार  यह पुल पिछले करीब तीन दशकों से लावारिस और बंद पड़ा है, लेकिन हाल के दिनों में यह एडवेंचर के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्पॉट बन गया था।

 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जगह पर सरकार या किसी आधिकारिक संस्था की कोई निगरानी या सुरक्षा रेगुलेशन लागू नहीं था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने इस खतरनाक बंजी जंप और उसका वीडियो शूट कराने के लिए ‘एंट्रे कोर्डास’ नाम की एक निजी कंपनी को करीब 290 डॉलर (लगभग 24,500 रुपये) का भुगतान किया था।

उसे क्या पता था कि जिस वीडियो को वो अपनी यादों में समेटना चाहती थी, वही उसकी जिंदगी का आखिरी वीडियो साबित होगा।

चश्मदीदों के मुताबिक, युवती से पहले तीन और लोगों ने वहां से जंप लगाई थी, जो सुरक्षित रहे।

लेकिन जब इस लड़की की बारी आई, तो वहां मौजूद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया।

चश्मदीदों का कहना है कि यह घोर लापरवाही का मामला है। क्रू मेंबर्स ने लड़की को धक्का देने या कूदने का इशारा करने से पहले बुनियादी सुरक्षा जांच तक नहीं की और यह चेक करना भूल गए कि उसकी सुरक्षा रस्सी सही ढंग से बंधी भी है या नहीं।

पुल पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने जब इस पूरी घटना को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था।

जैसे ही लड़की ने पुल से छलांग लगाई, वहां खड़े लोगों को तुरंत समझ आ गया कि उसके पैर या शरीर से कोई रस्सी जुड़ी हुई ही नहीं थी. देखते ही देखते पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CRIME NEWS: रिटायर अफसर को गोलियों से भूना, मौत

CRIME NEWS: Retired officer gunned down, dies     CRIME NEWS: बिहार...

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...