CG CONGRESS: सड़क निर्माण में अनियमितता एवं विलंब के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Congress stages a massive protest against irregularities and delays in road construction!

CG CONGRESS:  भाठागांव सब्जी बाजार पानी टंकी चौक के पास शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन की उपस्थिति में डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तले विरोध प्रदर्शन किया गया ।

यह विरोध प्रदर्शन भाठागांव के मुख्य मार्ग के सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही अनियमितता, लापरवाही एवं अत्यधिक विलंब के विरोध में किया गया ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाठागांव के मुख्य मार्ग के डामरीकरण का कार्य पिछले तीन वर्षों से प्रगति पर होने के बावजूद आज तक पूर्ण नहीं हो सका है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में भी इस विषय को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा केवल एक ओर के मार्ग का डामरीकरण कराया गया, लेकिन आज भी मुख्य मार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाठागांव रायपुर शहर का एक महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग है, जहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है।

सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।

श्रीकुमार मेनन ने आरोप लगाया कि नगर निगम एवं राज्य सरकार की उदासीनता के कारण सड़क निर्माण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है।

महापौर मीनल चौबे द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक स्थिति में कोई विशेष सुधार दिखाई नहीं देता।

अब मानसून का मौसम निकट है और बारिश शुरू होने के बाद निर्माण कार्यों में और अधिक विलंब होने की संभावना है, जिससे आम जनता की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

उक्त मार्ग महापौर मीनल चौबे के घर के १ किलोमीटर दायरे में लगातार विधायक और अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक सुनील सोनी के विधानसभा क्षेत्र में होने के बाद भी आम लोगो की परेशानी ये भाजपा के नेताओं को दिख नहीं रही है । बरसात आने पर क्षेत्र की सड़क की समस्या और विकराल रूप लेने वाली है ।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाठागांव मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण नहीं किया गया तथा निर्माण में हो रही अनियमितताओं की जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

अगर बरसात पूर्व सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा चका जाम आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इस बात की आज घोषणा की गई है ।

कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण पूर्ण होते तक दिन के समय उस मार्ग से हाइवा एवं अन्य ट्रकों तथा बसों के आने जाने पर रोक लगाने की माँग जिला प्रशासन से की है ।

इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर , प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय , कन्हैया अग्रवाल , ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ठाकुर , ओम श्रीवास ,सतनाम सिंह पनाग जी उत्तम साहू मुन्ना मिश्रा  ब्रह्मा सोनकर भागवत सोनकर जयराज सोनकर टीकम सोनकर ईश्वर चक्रधारी पूनम पांडे विकास भाई मुकेश कुकरेजा राज देवांगन अमित सपहा रूपेश सोनकर सुख चंद सोनकर राजू सोनकर सुनील ध्रुव विकास चौबे नेमू यादव सोनसाय सोनकर संजीत सोनकर केशव सोनकर बाथेल यादव नरेश यादव मनोज साहू नरेश सोनकर भागवत सोनकर चेनू सोनकर रुचिका सोनकर विनोद चौहान भूपेंद्र जलछत्री दुष्यंत साहू धनु सोनकर तुलसी सोनकर संतोष यादव प्रकाश सोनकर सेवा साहू उत्तम देवांगन मनोज सोनकर भागवत सोनकर ऋषि देवांगन विष्णु राजपूत डूमेंद्र दीप राजा यादव कोमल साहू राजेंद्र जैन लाला ठाकुर धन सिंह यादव ओमकार सोनकर भागवत राम धीवर विनोद यादव अमिता झा संतोष निर्मलकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता  प्रदर्शन में उपस्थित थे ।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related