CG BREAKING: आदिम जाति विकास विभाग में तबादला, कई अधिकारी भेजे गए इधर से उधर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Breaking: Transfers in the Tribal Development Department; several officers reassigned.

CG BREAKING: राज्य सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग में प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

राज्य सरकार द्वारा आदिम जाति विकास विभाग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत और क्षेत्र संयोजकों के अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना जारी की गई है।

यह आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी की गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना (बस्तर पैकेज), धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए), प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), वन अधिकार अधिनियम-2006, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, विभागीय छात्रावास एवं आश्रम संचालन, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों तथा एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण (आईटीडीए) की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

 

इन अधिकारियों का तबादला 

  • जितेंद्र कुमार गुप्ता, अपर संचालक
  • राधेश्याम भोई, अपर संचालक
  • तारकेश्वर देवांगन, अपर संचालक

आदिम जाति विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त करते हुए 15 जून 2026 तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जून 2026 का वेतन नई पदस्थापना वाले कार्यालय से आहरित किया जाएगा

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related