CG LIQUOR SALE RECORD: पियक्कड़ों ने रचा इतिहास, ₹10,751 करोड़ की गटक गए दारू! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Liquor Sales Record: Tipplers make history—downed liquor worth ₹10,751 crore!

CG LIQUOR SALE RECORD: छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शराब के कारोबार से 10,715 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है।

शराब की बिक्री से हुई आय ने सरकारी खजाने में वृद्धि करने का काम किया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल यानी साल 2025 में पूरे राज्य में 29 नई शराब की दुकानें खोली गईं जिसके बाद अब शराब की दुकानों की संख्या 703 हो गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में VIP कल्चर को बढ़ावा देने वाले 205 क्लब और बार पूरे प्रदेश में संचालित किए जा रहे है।

इसके साथ ही लिकर की सप्लाई बने रहे इसके लिए देसी और विदेश शराब बनाने वाली 14 डिस्टलरी पंजीकृत हैं।

 

अब इस पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के युवा शराब की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं और सरकार राजस्व कमाने में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ सरकार शराब के पैसों पर निर्भर है तो ये राज्य के लिए चिंताजनक विषय है।

आबकारी विभाग के भारी शराब बिक्री में राजस्व में बढ़ोतरी को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आबकारी विभाग में जो भी काम हो रहा है सब नियम के तहत हो रहे है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related