GST FRAUD: 17 करोड़ से ज्यादा टैक्स की चोरी का आरोप, कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GST Fraud: Tax evasion of over ₹17 crore; businessman Jaideep Singh Chandel arrested.

GST FRAUD: Central GST की टीम ने मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को GST फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया है।

आरोपी को रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जयदीप सिंह चंदेल और उनकी मेरिडियन स्टील्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर  बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी इनवॉइस के आधार पर करोड़ों रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के गंभीर आरोप लगे है।

विभाग का दावा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने कथित रूप से फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों के बिलों के आधार पर करीब 15.14 करोड़ रुपये का अवैध ITC लिया।

इसके अलावा जीएसटी रिटर्न की जांच में लगभग 1.98 करोड़ रुपये के अतिरिक्त टैक्स लाभ का मामला भी सामने आया। इस तरह कुल 17.13 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी ITC लेने का आरोप लगाया गया है।

जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...