TRUMP STATEMENT : India has been taking advantage of America for decades
रायपुर. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने कहा कि भारत ने लंबे समय तक अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाकर फायदा उठाया, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और अमेरिका भी भारत से अच्छी कमाई कर रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक बड़ी ट्रेड डील हो सकती है।
CHHATTISGARH : ईसाई समाज का बड़ा प्रस्ताव, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठी मांग
ट्रम्प का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। दोनों देश कई पुराने व्यापारिक विवादों को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं।
RAIPUR MEGA JOB FAIR 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! प्लेसमेंट कैंप में मिलेगी मनचाही नौकरी!
हालांकि बातचीत के बीच एक नई चुनौती भी सामने आ गई है। अमेरिका भारत समेत कुछ देशों पर 12.5% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो सकते हैं और निर्यातकों पर असर पड़ सकता है।
ट्रेड डील में सबसे बड़ा पेंच कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर फंसा हुआ है। अमेरिका चाहता है कि उसके कृषि और डेयरी उत्पादों को भारत में ज्यादा बाजार मिले, जबकि भारत किसानों और डेयरी सेक्टर पर पड़ने वाले असर को लेकर सतर्क है।
फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और व्यापार समझौते पर दुनिया की नजर टिकी हुई है।

