IPS KIRAN BEDI IN RAIPUR: किरण बेदी ने महिलाओं को कुटीर उद्योग और स्वरोजगार पर दिये टिप्स!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPS Kiran Bedi in Raipur: Kiran Bedi offered tips to women on cottage industries and self-employment!

 

IPS KIRAN BEDI IN RAIPUR : देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी ने विमतारा भवन में FICCI FLO रायपुर द्वारा आयोजित “करेज एंड चेंज” कार्यक्रम में महिलाओं और युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सशक्तीकरण का संदेश दिया।

IPS अधिकारी किरण बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं कुटीर उद्योग और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं को असफलताओं से निराश न होने और चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और किरण बेदी से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवा उद्यमियों को प्रेरित करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related