Rekha Gupta statement: Water evaporates due to the heat!
REKHA GUPTA STATEMENT: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पानी की कमी को लेकर दिए बयान से राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं।
दिल्ली में पानी की कमी को लेकर उनके ताज़ा बयान को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रेखा गुप्ता ने कहा है कि गर्मी के कारण पानी भाप बनकर उड़ जाता है जिसकी वजह से पानी की कमी हो गई है।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ”पानी की कितनी दिक्कत हो रही है।आजकल के समय में जब इतनी भरी गर्मी पड़ रही है। पानी हमारा जो आता है, बीच में कुछ पानी इवैपोरेट (भाप बनकर उड़ जाना) हो जाता है, तो उसके कारण कमी हो जाती है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में पानी का संकट है और यह यहाँ की मुख्यमंत्री के विचार हैं. भगवान बचाए ,BJP में ऐसे शिरोमणियों की भरमार है।
कांग्रेस की एक अन्य प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स पर लिखा, “जो पानी हमारा आता है, वो बीच में इवैपोरेट हो जाता है इसीलिए पानी की कमी हो रही है. दिल्ली में पानी की किल्लत पर ये हैं दिल्ली की मुख्य-मंत्री रेखा गुप्ता जी के विचार।
सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने इस बयान पर तंज कसते हुए टिप्पणी की है।
रेखा गुप्ता इससे पहले भी AQI और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अपने बयानों की वजह से विपक्षी दलों के निशाने पर रही हैं।

