CG NEWS: पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया विमोचन.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Minister Tankram Verma releases the book ‘Birhor Jannayak’, based on the life of Padma Shri Jageshwar Yadav.

CG NEWS: आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अद्यतन पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक ‘मानचित्र निर्माण के सिद्धांत’ का विमोचन किया।

इस अवसर पर पद्मश्री सम्मान से सम्मानित जागेश्वर यादव भी उपस्थित रहे। पुस्तक का लेखन प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. राजू चंद्राकर एवं डॉ. लोकेश पटेल द्वारा किया गया है।

पुस्तक के विमोचन  पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दोनों लेखकों को उनके उत्कृष्ट अकादमिक योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक, कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को मानचित्र निर्माण की महत्वपूर्ण विधा के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों को सरल और प्रभावी ढंग से समझने में सहायक सिद्ध होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related