CHHATTISGARH : 3 minors HIV positive, what the minister said…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने की बजाय जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि HIV मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए सरकार के पास पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
PAHLAJ NIHALANI DEATH: नहीं रहे फिल्म निर्देशक पहलाज निहलानी, फिल्म इंडस्ट्री में शोक!
मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में HIV को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशीली दवाइयों के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि समाज और परिवारों को भी आगे आकर युवाओं को जागरूक करना होगा। HIV जैसे मामलों से बचाव के लिए सतर्कता और सही जानकारी सबसे जरूरी है।

