CG Train Accident: Elderly man dies a tragic death after being struck by a train!
CG TRAIN ACCIDENT: जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी दुकालु राम बरेठ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सारागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान दुकालु राम बरेठ के रूप में की। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


