Police raid in Muzaffarpur: Raid on Chirag Paswan’s party MLA’s house; brother absconding!
POLICE RAID IN MUZAFFARPUR: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के सीतामढ़ी के बेलसंड से विधायक अमित कुमार रानू के घर भारी संख्या में पुलिस ने सुबह – सुबह छापामारी किया है।
विधायक के भाई सोनू सिंह पर दबंगई और जमीन कब्जा दिलाने जैसे गंभीर आरोप लगें है।
पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। छापेमारी में पुलिस ने कई स्टांप पेपर, जमीन के कागजात, कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कुछ दस्तावेज सीज किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को अपराधियों ने जमीन की बाऊंड्री और निर्माण को तोड़ा था। मामले में विधायक के भाई सोनू सिंह की संलिप्तता सामने आई है। वहीं विधायक की भूमिका भी सामने आ रही है।
21 अगस्त को इस मामले में एक शिकायत दर्ज हुई थी। फिर 12 और मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले विधायक के भाई निकल गए, उनकी तलाश की जा रही है।
विधायक उनके भाई और ग्रुप में नामजद और अज्ञात सभी की बैंक अकाउंट ट्रांजेक्शन भी खंगाले जा रहें है। सभी की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
घटना के बाद पीड़ितों के बयान पर अहियापुर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो प्रापर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में दोनों ने विधायक और उसके भाई की संलिप्तता की बात कबूली थी।


