WEST BENGAL POLITICS: TMC में दो फाड़, चुनाव चिह्न पर मचा घमासान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WEST BENGAL POLITICS: TMC Splits in Two; Fierce Battle Erupts Over Election Symbol!

WEST BENGAL POLITICS:  पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में TMC बड़े सियासी संकट से गुजर रही है क्योंकि लगातार उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

पार्षद से लेकर मेयर और सांसद तक TMC के संगठन की आलोचना के साथ ही ममता बनर्जी के हारे हुए खेमे को अलविदा कह रहे हैं।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में दो फाड़ हो गई थी। कुछ वैसा ही क्या बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की पार्टी TMC के साथ हो सकता है?

TMC पार्टी से निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने बड़ा दावा  करते हुए कहा है  कि TMC के 50 विधायकों ने बैठक की है और ये विधायक चुनाव चिह्न पर कब्जा करना चाहते हैं।

TMC के निष्कासित प्रवक्ता ने कहा, ‘पहला, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है। करीब 50 विधायक हमारे साथ हैं. हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं।

दूसरा, चूंकि हम असली तृणमूल कांग्रेस हैं, इसलिए विपक्ष के नेता रितब्रता बनर्जी होंगे न कि शोभनदेब चट्टोपाध्याय। तीसरा, हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए यह चिन्ह हमारा होना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related