VISHRAMPUR PROTEST : Bewalganj Police in Danger! The Day Our Government Comes…
सूरजपुर। सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने चल रहे कांग्रेस प्रदर्शन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “कभी हमारी भी सरकार आएगी, एसपी-आईजी ध्यान रखें।”
CHHATTISGARH NEWS: अग्निकांड पर वन मंत्री का चला हंटर, बीजापुर DFO सस्पेंड!
यह बयान उस प्रदर्शन के दौरान आया, जहां कांग्रेस नेता अपने जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट FIR का विरोध कर रहे थे। भूपेश बघेल मंच पर टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के साथ नजर आए और पूरे मामले को राजनीतिक रूप से गंभीर बताया।
WEST BENGAL POLITICS: ममता को फिर लगा झटका! काकोली घोष ने TMC से दिया इस्तीफा..
भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस को सुधार कर लेना चाहिए, वरना इसे याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कमजोर नहीं हैं और सरकार बदलती रहती है।
इसी मंच पर टीएस सिंहदेव और दीपक बैज भी मौजूद रहे और पूरे मामले को लेकर एकजुटता दिखाई दी।

