CG Congress: Is Baidya’s Advice to ‘Baba’ a Suggestion—or a Taunt?
CG CONGRESS: छत्तीसगढ़ में PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री TS Singh Deo को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यहां युवा काम कर रहे हैं युवाओं को मौका मिलना चाहिए।
दीपक बैज ने TS Singh Deo को दिल्ली में जाकर काम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यहां युवा काम कर रहे हैं युवाओं को मौका मिलना चाहिए।
दीपक बैज ने अपने बयान में कहा कि TS Singh Deo बड़े और अनुभवी नेता हैं। वह उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, साथ ही कांग्रेस की CEC के सदस्य भी हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों में पार्टी के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
दीपक बैज ने कहा कि पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देती है, टीएस सिंहदेव वहां जाकर बेहतर तरीके से काम करते हैं।
दीपक बैज का बयान उस वक़्त आया है जब TS Singh Deo ने प्रदेश की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की थी
और ऐसे में बैज का यह पलटवार साफ तौर पर इशारा करता है कि पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह और खींचतान चरम पर है।

