Keralam CM V.D. Satheesan Cabinet: Ministerial Portfolios Allocated
KERALAM CM V.D. SATHEESAN CABINET:केरलम में राजनीतिक बदलाव के साथ ही नई सरकार के मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह जैसे प्रमुख विभाग अपने पास ही रखे हैं।
नई कैबिनेट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ तीन अन्य विभाग भी सौंपे गए हैं।
केरल लोक भवन द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाहों सहित 35 विभागों का प्रभार अपने पास रखा है।
केरलम सरकार में मुख्य फैसले लेने और नीतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभाग खुद मुख्यमंत्री संभालेंगे, जिसका मतलब ये है कि सरकार चलाने की ज्यादातर मुख्य शक्तियां मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के पास ही रहेंगी।
IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी उद्योगों और बिजनेस से जुड़े 7 विभाग संभालेंगे, जिनमें उद्योग (Industries), आईटी (IT) और कपड़ा मंत्रालय (Textiles) शामिल है।
केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को बिजली (Electricity) और पर्यावरण (Environment) मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।
के. मुरलीधरन को स्वास्थ्य, देवासम (मंदिरों और धार्मिक स्थलों की देखरेख करने वाला विभाग) मंत्री बनाया गया है।
केरलम सरकार में रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि ए. पी. अनिल कुमार को भूमि एवं राजस्व विभाग मिलेगा।
शम्सुद्दीन को केरलम का नया सामान्य शिक्षा मंत्री बनाया गया।
