CG HIT AND RUN CASE: गश्त पर निकले हेड कांस्टेबल की मौत, सैनिक गंभीर रूप से घायल.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Hit-and-Run Case: Head Constable on Patrol Dies; Soldier Critically Injured.

CG HIT AND RUN CASE: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले सिहावा चौक के पास देर रात गश्त पर निकले पुलिस जवानों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक,  तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय जवानों को काफी दूर तक घसीटता रहा, जिससे हादसा और भी दर्दनाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

वहीं  कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related