SURYASTRA ROCKET SYSTEM TEST: सूर्यास्त्र’ लॉन्ग-रेंज रॉकेट सिस्टम का परीक्षण हुआ सफल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

SURYASTRA ROCKET SYSTEM TEST: ‘Suryastra’ Long-Range Rocket System Test Successful!

SURYASTRA ROCKET SYSTEM TEST: ओडिशा के चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में भारतीय निजी क्षेत्र की कंपनी Nibe Limited ने अपने नए ‘सूर्यास्त्र’ लॉन्ग-रेंज रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

इस दौरान सूर्यास्त्र रॉकेट के 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर, दोनों वर्जन का परीक्षण हुआ और दोनों ने अपने टारगेट पर अचूक निशाना लगाया।

टेस्ट के दौरान 150 किलोमीटर रेंज वाले ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट ने अपने टारगेट से महज 1.5 मीटर की दूरी पर हिट किया।

वहीं, 300 किलोमीटर रेंज वाले वर्जन ने अपने टारगेट से सिर्फ 2 मीटर के दायरे में सटीक हमला किया।

मिलिट्री की भाषा में इसे ‘सर्कुलर एरर प्रोबेबल’ (CEP) कहा जाता है। इतनी लंबी दूरी के रॉकेट के लिए यह सटीकता वाकई बेमिसाल है।

सूर्यास्त्र का यह सफल टेस्ट भारतीय रक्षा क्षेत्र में आ रहे बड़े बदलाव का प्रतीक है।

निबे लिमिटेड जैसी कंपनियां अब देश में ही मिसाइल प्लेटफॉर्म, ड्रोन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स बना रही हैं।

इससे भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता तो बढ़ ही रही है, साथ ही विदेशों से हथियारों के आयात पर हमारी निर्भरता भी कम हो रही है।

इस शानदार कामयाबी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम को भारतीय सेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related