SHAH PRESS CONFRENCE : कांग्रेस ने साथ नहीं दिया, BJP सरकार आते ही खत्म हुआ नक्सलवाद – अमित शाह

Date:

SHAH PRESS CONFRENCE : Congress did not support, Naxalism ended as soon as BJP government came to power – Amit Shah

जगदलपुर. जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बस्तर अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुका है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 की तय डेडलाइन से पहले ही नक्सलवाद का सफाया कर दिया गया।

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में सहयोग नहीं दिया। लेकिन 13 दिसंबर 2023 को भाजपा सरकार बनने के बाद सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और आखिरकार बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया गया।


शाह ने कहा कि अब बस्तर में बंदूक और डर का माहौल खत्म हो चुका है। लोग अब भय में नहीं बल्कि शांति और विकास के माहौल में जी रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में बनाए गए करीब 200 सुरक्षा कैंपों में से पहले चरण में 70 कैंपों को “वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा” में बदला जाएगा। इसका उद्देश्य बस्तर को विकास और जनसेवा का नया केंद्र बनाना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, IB डायरेक्टर तपन कुमार डेका और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौजूद रहे। शाह के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related