CHHATTISGARH : यह कुर्सी है, तुम्हारा जनाजा नहीं, भूपेश का मोदी सरकार पर …

Date:

CHHATTISGARH : This is a chair, not your funeral, Bhupesh’s attack on Modi government…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है। मीडिया से बातचीत में बघेल ने साफ कहा कि अगर मोदी जी से देश नहीं संभल रहा है तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।

भूपेश बघेल ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा, “ये कुर्सी है, जनाजा नहीं… जब कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते।” उन्होंने कहा कि भाजपा किसी और नेता को प्रधानमंत्री बना दे, लेकिन देश को बर्बाद मत होने दीजिए।

बघेल ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को डॉलर बचाने और मितव्ययिता का पाठ पढ़ाती है, लेकिन खुद बड़े खर्च कर रही है।

इधर बीजेपी ने भी तुरंत पलटवार किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने और अपनी छवि चमकाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। पार्टी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस शुरू हो गई है। कांग्रेस समर्थक इसे सरकार पर सीधा हमला बता रहे हैं, जबकि बीजेपी समर्थक इसे गैर-जिम्मेदाराना बयान कह रहे हैं। अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी वार और तेज होगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related