CHHATTISGARH : मंत्री का लाइव सस्पेंड ऑर्डर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Live suspension order of minister

रायपुर. रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में सुशासन तिहार के तहत लगे समाधान शिविर में उस वक्त बड़ा एक्शन देखने को मिला जब राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही पटवारी को निलंबित करने का आदेश दे दिया।

ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए और उसकी जमीन रिकॉर्ड में गलत तरीके से ‘निरंक’ दिखा दी गई। शिकायत सुनते ही मंत्री नाराज हो गए और मौके पर ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए।

शिविर में मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और साफ कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में कुल 405 आवेदन आए, जिनमें सड़क, बिजली, सफाई, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी कई शिकायतें शामिल थीं। मंत्री ने अधिकारियों को तय समयसीमा में सभी मामलों के समाधान के निर्देश दिए।

अतिक्रमण और बढ़ते अपराधों को लेकर भी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया और कहा कि अगर कार्रवाई में ढिलाई हुई तो जिम्मेदार अफसरों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related