RAJDHANI EXPRESS FIRE : चलती राजधानी में आग, मची चीख-पुकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJDHANI EXPRESS FIRE : Fire breaks out in the moving Rajdhani Express, causing panic.

रायपुर डेस्क। चलती राजधानी एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह करीब 5:15 बजे ट्रेन के AC कोच में अचानक आग भड़क उठी। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट के बीच थी, तभी B1 कोच से धुआं निकलना शुरू हो गया।

हूटर बजते ही रेलवे स्टाफ, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सिर्फ 15 मिनट के अंदर कोच में बैठे सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद B1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया ताकि आग दूसरे डिब्बों तक न पहुंचे।

मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया।

इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा, जबकि राजधानी एक्सप्रेस को मरम्मत और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था के बाद रवाना किया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related