CG FAKE CURRENCY RACKET: 500 के नकली नोटों का जखीरा पकड़ाया! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Fake Currency Racket: Cache of Counterfeit ₹500 Notes Seized!

CG FAKE CURRENCY RACKET: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान युगल नाग (29 वर्ष) निवासी कोदागांव, कांकेर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 500 रुपये के कुल 1100 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 6 लाख 54 हजार रुपए बताई जा रही है।

इसके अलावा पुलिस ने A-4 साइज के प्रिंट किए गए पेपर, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और नकली नोटों की सप्लाई अन्य जिलों तक भी की जा रही थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related